क्यो और कैसे करे मेडिटेशन– Meditation in Hindi For Beginners

हर इंसान की ज़िंदगी मे सफलता – विफलता, खोना – पाना, सुख – दुख के दौर आते जाते रहते  है। कई लोग इसका डट कर सामना करते है तो कई घबराकर हार मान लेते है। exams के समय देखा जा सकता है की किस तरह से बच्चे तनाव से जूझते है और उनके दिमाग मे तरह तरह के नकरात्मक विचार आते है। कमजोर दिल  वाले बच्चो मे आत्महत्या जैसे विचार भी देखे जा सकते है। कई लोग छोटी से बीमारी मे हार मान लेते है तो कई इन मुश्किल परिस्थितयो मे भी अपना कंट्रोल नहीं खोते। ऐसा क्यो होता है की एक ही परिस्थिति मे दो लोग अलग अलग  तरीके से react  करते है? विज्ञान के अनुसार ऐसा इंसान के immune system की वजह से होता है। कमजोर हृदय वाले लोगो का immune system कमजोर होता है जिसकी वजह से ऐसे लोग टेंशन, बीमारी और दूसरी परिस्थितियो मे जल्दी घबरा जाते है। ऐसे लोगो के लिए सबसे बड़ा इलाज है Meditation. Meditation यानी की ध्‍यान सिर्फ अध्‍यात्‍म से ही नहीं विज्ञान से भी जुड़ा है । वैज्ञानिक शोधों (रिसर्च) के जरिये इन बातों की पुष्टि हुई है कि रौजाना मेडिटेशन करने वाले लोगो का immune system मजबूत रहता है और साथ साथ स्वास्थ्य बेहतर रहता है और याद्दाश्‍त बढ़ती है।

 

क्या होता है मेडिटेशन – what is Meditation in Hindi

Meditation (ध्यान) एक प्रकार की क्रिया है जिसमें इंसान अपने मन को चेतन (consciousness) की एक विशेष अवस्था में लाने की कोशिश करता है। मेडिटेशन का उद्देश्य लाभ प्राप्त करना भी हो सकता है या मेडिटेशन करना अपने आप में एक लक्ष्य हो सकता है। इसमें अपने मन को शान्ति देने से लेकर आन्तरिक ऊर्जा (Energy) या जीवन-शक्ति (की, प्राण आदि) का निर्माण करना हो सकता है जो हमारी ज़िंदगी मे सकरात्मकता और खुशहाली लाती है

 

ध्यान के फायदे – Benefits of Meditation in Hindi

  • तनाव और डिप्रेशन में कमी
  • धूम्रपान और नशा करने की आदत से छुटकारा मिल सकता है।
  • मेडिटेशन (ध्यान) से हमारे शरीर से कोर्टिसोल (cortical) नामक हार्मोंन का स्राव सही मात्रा में होता है, जिससे हमारा दिमाग शांत रहता है और स्ट्रैस और टेंशन से मुक्ति मिलती है।
  • Memory (यदाश्त) तेज होती है।
  • सिरदर्द से छुटकारा मिलता है।
  • जीवन का उद्देश्य समझने में मदद मिलती है
  • आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है
  • दृष्टिकोण सकारात्मक होगा

 

 

कैसे करें ध्यान? – how to meditate in Hindi

Meditation की हजारों विधियां हैं। यहाँ उन 2 विधियो का जिक्र किया गया है जिन्हे आप आसानी से कर सकते  है।

1 Concentration meditation

किसी भी शांत जगह मे बैठकर किसी एक चीज पर अपना ध्यान केन्द्रित कीजिये। आप अपनी breaths यानि के सासों पर अपना ध्यान केन्द्रित कर सकते है। लगभग 15 मिनट तक सिर्फ अपनी सासों (breaths) पर ही अपना ध्यान दे जिसकी वजह से आपका ध्यान सिर्फ एक चीज पर फोकस रहेगा। इसका अलावा आप कोई एक मंत्र या एक शब्द भी बार बार दोहराकर उस अपना ध्यान केन्द्रित कर सकते है। आप इस विडियो को देखकर इसके बारे मे ओर अधिक जान सकते है।

 

2 Mindfulness meditation

किसी शांत जगह मे बैठ जाये। अपने मन मे कुछ भी न सोचे । अपने शरीर को ढीला छोड़ दें और शरीर में कंपन होने दें और सिर्फ उसे महसूस करे। महसूस करे कि यह ऊर्जा आपके पांवों से ऊपर की ओर बह रही है। जो हो रहा है उसे होने दें और सिर्फ उसी पर ध्यान दे । ये प्रक्रिया 20 -25 मिनट तक करते रहे। इस पर आपका ध्यान बाहरी चीजों से हटकर सिर्फ एक चीज पर केन्द्रित होगा

इसके अलावा आप इंटरनेट से पक्षियो की आवाज़ download कर सकते है और किसी शांत जगह मे बैठकर  अपना मन सिर्फ उसी पर केन्द्रित कर सकते है।

Meditation यानि की ध्यान कोई भी इंसान एक ही बार मे आसानी से नहीं कर पाता। इसलिए सिर्फ पहले दिन करके ही हिम्मत न हारे। लगातार 6-7 करने के बाद ही आपका ध्यान किसी एक चीज पर केन्द्रीत होगा और धीरे धीरे इसके फायदे दिखने लगेंगे । इसलिए सिर्फ एक 1-2 दिन करके ही इसे बीच मे न छोड़े। हो सके तो रौजाना सिर्फ 15-20 मिनट अपने लिए निकालिए।

निवेदन ; अगर आपको यह आर्टिक्ल पसंद आया हो तो कृपया इसे शेयर कीजिये और हमारे आने वाले आर्टिक्ल को पाने के लिए नीचे फ्री मे subscribe करे।

 

Read Also

 

जानिए अपने मन की असीम शक्ति – The power of subconscious mind

कैसे और क्यों करे कपालभाती प्राणायाम Kapalbhati Pranayam in hindi

व्यक्तित्व विकास – personality development tips in hindi

जानिए व्यायाम के मनोविज्ञानिक फायदे – Benefits of Exercise

ऐसे अपनाये पॉजिटिव लाइफस्टाइल Tips for Living a Healthy Lifestyle in hindi

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

79 Comments

  1. Mobin Khan 01/04/2016
    • Parul Agrawal 26/01/2017
    • Prashant sharma 14/11/2017
      • Prashant sharma 15/11/2017
    • Sandeep 04/11/2018
    • Brahmachari Prahladanand 16/08/2019
  2. Suraj 02/04/2016
  3. Ravi 02/04/2016
  4. अभिषेक 03/04/2016
  5. sunita 04/04/2016
  6. janak 05/04/2016
  7. subhash 10/05/2016
    • whats knowledge 11/05/2016
  8. Charu 17/05/2016
  9. Keshant kumar 25/06/2016
  10. ish 05/07/2016
  11. Anup Agrawal 18/07/2016
  12. amit 09/08/2016
  13. Ushmani 09/08/2016
    • Hemant suryans 12/08/2016
    • whats knowledge 12/08/2016
  14. shalu dhiman 11/08/2016
    • whats knowledge 12/08/2016
      • shalu dhiman 14/08/2016
  15. vimal 31/08/2016
  16. ravi 02/09/2016
  17. mukesh sharma 08/09/2016
  18. Gagan 18/09/2016
  19. हरि 18/09/2016
  20. Isha 28/09/2016
    • Mahendra Kumar 20/07/2019
  21. whats knowledge 10/10/2016
  22. sachin thakur 13/12/2016
  23. Raman sharma 28/12/2016
    • Mahendra Kumar 20/07/2019
  24. Nitin 07/02/2017
  25. Muzahid Pathan 28/02/2017
  26. Ram prakadh 12/03/2017
    • whats knowledge 14/03/2017
  27. Vaibhav 01/04/2017
  28. Ravi Kumar 16/04/2017
  29. digvijay 20/04/2017
    • whats knowledge 20/04/2017
  30. sanjay mehta 24/04/2017
    • Satyam 31/05/2017
  31. Sandeep Maheshwari 16/05/2017
  32. Lucky Shakya 21/05/2017
  33. Satyam 31/05/2017
  34. Rajendra raya 10/07/2017
  35. vijay kumar 07/09/2017
  36. Dinesh Kumar Pal 14/10/2017
  37. SURAJ SINGH 16/11/2017
  38. vishnu 02/12/2017
  39. Azad pawar 24/12/2017
  40. neelesh 08/01/2018
  41. Avinash Patil 03/03/2018
  42. vijay kumar singh 14/07/2018
  43. Irfan 05/08/2018
  44. Jenny Kelly 14/08/2018
  45. Sumit singh 22/08/2018
  46. Dhanishtha chandak 05/09/2018
  47. janak trivedi 01/10/2018
  48. Anjali Rajput 21/11/2018
  49. rinku 07/12/2018
  50. S.K.VERMA 10/12/2018
  51. productivelife56 07/02/2019
  52. Sheetal Verma 07/02/2019
  53. Gurcharan S. Jaggi 03/03/2019
  54. suraj 07/03/2019
  55. kuldeep 16/03/2019
  56. Rajat Yadav 13/06/2019
  57. Samir rabha 15/07/2019
  58. Amisha singh 28/07/2019
  59. Aman singh 02/08/2019
  60. Tinku Sharma 19/10/2019
  61. Divyesh sarang 21/01/2020
  62. hemant khandel wal 22/04/2020
  63. Sumit Prajapati 11/06/2021

Leave a Reply