abdul kalam motivational quotes भारत के मिसाइल मैन अब्दुल कलाम के प्रेरणादायक विचार

डॉ  ए.पी.जे अब्दुल कलाम यानी अबुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम भारत के मिसाइल मैन के नाम से विख्यात है.  इनका जन्म 15 अक्तूबर 1931 को रामेश्वरम(तमिलनाडु) मे हुआ। ये भारतीय गणतन्त्र के 11वे राष्ट्रपति हुए.  इन्हे देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया और तीसरे ऐसे राष्ट्रपति बने जिन्होने राष्ट्रपति बनने से पहले ये सम्मान प्राप्त किया। वे एक बहुत ही प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे और बतौर वैज्ञानिक उन्होने 40 साल DRDO (Defence Research And Development Organisation) और ISRO (Indian Space Research Organisation) मे बिताए। 1998 मे दूसरे परमाणु परीक्षण और अन्तरिक्ष कार्यक्रम  मे उन्होने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा मिसाइल विकास के कार्यक्र्म के साथ भी ये जुड़े थे। 27 july,2015 को उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन उनके विचार अमर हो गए जो सदियो तक हमे प्रेरित करते रहेंगे। ऐसे ही उनके कुछ विचारो (motivational quotes of abdul kalam ) का संकलन इस लेख मे किया गया है।

 

 

motivational quotes of abdul kalam

  • इंतजार करने वालों को केवल उतना मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है.

 

  • इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी है।

 

  • बारिश की दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उडकर बारिश को ही अवॉयड कर देते है। समस्याए समान है, लेकिन आपका दृष्टिकौण इनमे अंतर पैदा करता है।

 

  • अपनी पहली सफलता के बाद विश्राम मत करो क्योकि अगर आप दूसरी बार मे असफल हो गए तो बहुत से होंठ यह कहने के इंतजार मे होंगे की आपकी पहली सफलता केवल एक तुक्का थी।

 

  • सपना वह नहीं जो आप नींद मे देखते है, यह तो एक ऐसी चीज है जो आपको नींद नहीं आने देती।

 

  • इससे पहले की सपने सच हो आपको सपने देखने होंगे.

 

  • सफलता की कहानिया मत पढ़ो उससे आपको केवल एक संदेश मिलेगा। असफलता की कहानियां पढ़ो… उससे आपको सफल होने के कुछ आइडिया मिलेंगे।

 

  • आकाश की तरफ देखिये हम अकेले नहीं है, सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते है और मेहनत करते है उन्हे प्रतिफल देने की साजिश करता है.

 

  • अपने मिशन मे कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।

 

  • शिखर तक पहुचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का

 

  • जीवन मे कठिनाइयाँ हमे बर्बाद करने नहीं आती है, बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकलने मे हमारी मदद करती है, कठिनाइयो को यह जान लेने दो की आप उससे भी ज्यादा कठिन हो।

 

  • आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, असफलता नामक बीमारी को मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है। ये आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है।

 

  • देश का सबसे अच्छा दिमाग कक्षा की आखिरी बेंचों पर मिल सकता है।

 

  • महान सपने देखने वालो के महान सपने हमेशा पूरे होते है।

 

  • जिंदगी और समय, विशव के दो सबसे बड़े अध्यापक है। ज़िंदगी हमे समय का सही उपयोग करना सिखाती है जबकि समय हमे ज़िंदगी की उपयोगिता बताता है।

 

  • प्रश्न पूछना, विधार्थियों की सभी प्रमुख विशेषताओ में से एक है। इसलिए छात्रों सवाल पूछों।

 

  •  आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, पर अपनी आदते तो बदल सकते है, और बदली हुई आदते आपका भविष्य बदल देंगी.

 

आशा है की अब्दुल कलाम के इन विचारो से आप  लाभान्वित होंगे और आपको जरूर  पसंद आएंगे। अगर आपको ऐसा लगता है की यहा उनके कुछ और विचार डाले जा सकते थे जो प्रोत्साहित करे तो आप उन्हे अपने comments के माध्यम से हमे  जरूर बताए। हमारे अगले posts प्राप्त करने के लिए हमे free of cost subscribe करे और हमारे facebook page को like करे।

related post

युवाओ के प्रेरणादायक स्वामी विवेकानंद के motivational quotes

चाणक्य के विचार जो दे सकते है आपको एक नई दिशा

motivational quotes of chanakya in hindi

Navjot singh sidhu ki motivational shayri

 

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

One Response

  1. Shubham Prajapati 28/02/2016

Leave a Reply