motivational quotes of chanakya in hindi

भारत के इतिहास मे चाणक्य का नाम बहुत महत्वपूर्ण है. वह इतिहास मे राजनीति विज्ञान के  प्रमुख विद्वान माने जाते है। उनका जन्म 375 ईसा पूर्व और मृत्यु 225 ईसा पूर्व मानी जाती है। उन्होने अर्थशास्त्र की रचना की जो राजनीति विज्ञान की महत्वपूर्ण पुस्तक है। मौर्य साम्राज्य की स्थापना मे उन्होने चन्द्रगुप्त मौर्य की मदद की। ये बाद मे चलकर चन्द्रगुप्त के प्रधानमंत्री बने।

 

चाणक्य को विष्णुगुप्त या कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है।   उनके विचार आज की ज़िंदगी मे भी बहुत ही महत्वपूर्ण बने हुए है . आज भी चाणक्य निति को प्रासंगिक माना जाता है. इस लेख में  ऐसे ही उनके कुछ विचारो (quotes of chanakya) का संकलन किया गया है जो आपको प्रोत्साहित करेंगे और जीवन मे आगे बढ़ने मे मदद करेंगे। उम्मीद करते है आपको चाणक्य के ये विचार पसंद आयेंगे और आपकी जिन्दगी को एक नई दिशा देने के काम करेंगे.

 

motivational quotes of chanakya in hindi

 

  • जो व्यक्ति शक्ति न होते हुए भी मन से हार नहीं मानता है उसको दुनिया की कोई भी ताकत हरा नहीं सकती है।

 

  • जब तक तुम दोडने का साहस नहीं जुटाओगे प्रतिस्पर्धा मे जितना तुम्हारे लिए असंभव बना रहेगा।

 

  • अपने कार्य की शीघ्र सिद्धि चाहने वाला व्यक्ति नक्षत्रो की प्रतीक्षा नहीं करता।

 

  • असंभव शब्द का प्रयोग केवल कायर करते है, बहादुर और बुद्धिमान व्यक्ति अपना मार्ग स्वयं प्रशस्त करते है।

 

  • यदि आप प्रयास करने के बाद भी असफल हो जाए तो भी उस व्यक्ति से हर हाल मे बेहतर होंगे जिसको बिना किसी प्रयास के सफलता मिल गयी हो!

 

  • सिंह की तरह बनो जो भी करना जोरदार तरीके से करना और दिल लगाकर करना.

 

  • भय को नजदीक न आने दो अगर यह नजदीक आए इस पर हमला कर दो यानि भय से भागो मत इसका सामना करो

 

  • दुसरो की गलतियो से सीखो अपने ही ऊपर प्रयोग करके सीखने को तुम्हारी आयु कम पड़ेगी !

 

  • व्यक्ति अपने कर्मो से महान होता है, अपने जन्म से नहीं

 

  • कष्ट और विपत्ति मनुष्य को शिक्षा देने वाले श्रेष्ठ गुण है। जो साहस के साथ उनका सामना करते है, वे विजयी होते है।

 

  • काम चाहे छोटा हो या बड़ा, एक बार हाथ मे लेने के बाद उसे कभी छोड़ना नहीं चाहिए। अपनी पूरी लगन और सामर्थ्य से उस काम को पूरा करना चाहिए। यह गुण हमे सिंह से लेना चाहिए जो एक बार पकड़े हुए को कदापि नहीं छोड़ता।

 

  • जैसे ही भय आपके करीब आए, उस पर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दीजिये

 

  • किसी भी मनुष्य की वर्तमान स्थिति देखकर उसके भविष्य का उपहास मत उड़ाओ क्योकि काल मे इतनी शक्ति है की वो एक मामूली से कोयले के टुकड़े को हीरे मे बदल सकता है!

 

  •  सारस की तरह एक बुद्धिमान व्यक्ति को अपनी इंद्रियो पर नियंत्रण रखना चाहिए और अपने उद्येशयों को स्थान की जानकारी, समय और योग्यता के अनुसार प्राप्त करना चाहिए

 

  • चाणक्य नीति कहती है, मूर्खो से तारीफ सुनने बुद्धिमान की डांट सुनना ज्यादा बेहतर है

 

  • कोई भी काम शुरू करने से पहले तीन सवाल अपने आप से पूछो 1)मै ऐसा क्यो करने जा रहा हूँ? 2) इसका क्या परिणाम होगा? 3) क्या मै सफल रहूँगा?

 

 

आशा है की चाणक्य के इन विचारो से आप  लाभान्वित होंगे और आपको जरूर  पसंद आएंगे। अगर आपको ऐसा लगता है की यहा उनके कुछ और विचार डाले जा सकते थे जो प्रोत्साहित करे तो आप उन्हे अपने comments के माध्यम से ऐसे विचार जरूर बताए।

 

हमारे अगले posts प्राप्त करने के लिए हमे free of cost subscribe करे और हमारे facebook page को like करे।

 

brahmakumari shivani Quotes in hindi ब्रह्माकुमारी प्रेरणादायक सुविचार

सकारात्मक प्रेरणादायक सुविचार Motivational quotes in hindi

abdul kalam motivational quotes भारत के मिसाइल मैन अब्दुल कलाम के प्रेरणादायक विचार

chanakya quotes चाणक्य के विचार जो दे सकते है आपको एक नई दिशा

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Leave a Reply