vedic math: easiest way of mathematics

दोस्तो इस लेख मे हम maths सीखने के एक आसान तरीके से आपका परिचय कराना चाहते है। ये तरीका है vedic mathematics। Vedic mathematics maths  सीखने का आसान और मजेदार तरीका है। vedic math से आप मुश्किल calculations आसान और तेज तरीके से कर पाएंगे।

vedic math

Vedic mathematics मुश्किल arithmetical calculations (अंकगणितीय गणनाओ) को solve (हल) करने का आसान तरीका है। इसको स्वामी भारती कृष्ण तीर्थ (swami bharati krishna tirthaji)  द्वारा वेदो से खोजा गया। स्वामी जी ने इसे प्राचीन संतो का विश्व को दिया गया उपहार माना। स्वामी जी ने 1911 से 1918 के बीच वेदो मे से पुन: इसकी खोज की। इसमे मुख्य रूप से 16 सूत्र (word formulae) दिये गए है। इन्हे आप ट्रिक भी कह सकते है। दिमाग इन सूत्रो के साथ स्वाभाविक रूप से कार्य करता है और प्रश्न के साथ उसका उत्तर तुरंत दिमाग मे आ जाता है।

वैदिक गणित की सहायता से कठिन calculations को सूत्रो की सहायता से आसानी से हल किया जा सकता है जो की इसकी सबसे बढ़ी खूबी है। वैदिक गणित से गणित के सवाल हल करना काफी मनोरंजक होता है। इसके सहारे बच्चो के आत्मविश्वास और स्मरणशक्ति मे भी वृद्धि होती है। वैदिक गणित के सहारे प्रश्नो को हल करने के अभ्यास से आप calculations के लिए calculator के प्रयोग को भी भूल जाएंगे। वैदिक गणित की खास बात यह है की इसके सूत्र(formulae) गणित की सभी शाखाओ के सभी पाठो(chapters) पर लागू होते है

 

अब हम वैदिक गणित के कुछ उदाहरण देखेंगे

किसी संख्या को 9 से गुणा करना (Multiply any number by 9)

  • 2×9= 18

2 मे से 1 घटाओ तो आया 1 और इस 1 को 9 मे से घटाओ तो आया 8  और answer हो गया 18

vedic math

  • 63×99= 6237

63 मे से 1 घटाओ तो आया 62 और इस 62 को 99 मे से घटाओ तो आया 37 और answer हो गया 6237

 

3) 454×999= 453546

454 मे से 1 घटाओ तो आया 453 और इस 453 को 999 मे से घटाओ तो आया 546 और answer हो गया 453546

 

4)546678×999999

क्या इसका हल निकालना मुश्किल है जी नहीं इसका हल भी आसानी से निकाला जा सकता है

546678 मे से 1 घटाओ तो आया 546677 और इस 546677 को 999999 मे से घटाओ तो आया 453322

तो हो गया answer = 546677453322

 

वैदिक गणित के इस सूत्र को. एकन्यूनेन पूर्वेण कहा जाता है। अब आप इन प्रश्नो को इसी trick से solve कर के देखिये

1) 56759999, 2)4698999999, 3)345643999999, 4)5423578599999999

 

recommended post

Vedic math: shortcut tricks of fast multiplication

Vedic maths: shortcut tricks of division

SHORTCUT TECHNIQUE OF FINDING HCF AND LCM

best technique to learn english words with mnemonics

how to learn english vocabulary by etymology technique

 

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

One Response

  1. KHAN ALI 02/11/2018

Leave a Reply