जानिये आज तक हुये भारत के प्रधानमंत्री उनके चुनावक्षेत्र पार्टी कार्यकाल के बारे मे

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, तब से लेकर अब तक भारत को 14 प्रधानमंत्री मिल चुके है और 16 लोक सभा हुई है। क्या आप जानते है हमारे प्रधान मंत्रीयों के बारे मे, वे किस पार्टी से थे, कहा से चुनाव लड़ते थे, अगर नहीं तो जान जायेंगे क्योकि हमारा ये पोस्ट इसी विषय से संबंधित है।

भारत के प्रधानमंत्री  15 अगस्त 1947 से लेकर अब तक

  • भारत के पहले प्रधानमंत्री थे जवाहर लाल नेहरू वो फूलपुर से एमपी (MP) थे, उनका कार्यकाल था 15 अगस्त 1947 से लेकर 27 मई 1964 तक, उनकी पार्टी इंडियन नेशनल काँग्रेस (INC) थी। वे पहली, दूसरी और तीसरी लोकसभा से संबंधित थे।

 

  • इसके बाद गुलजारी लाल नंदा भारत के प्रधानमंत्री बने। उनका कार्यकाल 27 मई 1964 से लेकर 9 जून 1964 तक का था। वे इंडियन नेशनल काँग्रेस पार्टी से थे। वे साबरकांठा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा मे एमपी थे। वे तीसरी लोकसभा से संबंधित थे। वे भारत के प्रधानमंत्री दो बार रहे, पंडित जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के पश्चात उन्होने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप मे कार्यभाल सँभाला।

 

  • लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री हुए। वे अलाहबाद चुनाव क्षेत्र से लोकसभा के एमपी थे। उनका कार्यकाल 9 जून 1964 से लेकर 11 जनवरी 1966 तक का था। वे भी इंडियन नेशनल काँग्रेस से थे, वे तीसरी लोकसभा से संबंधित थे।

 

  • लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद एक बार फिर  गुलजारी लाल नंदा ने भारत के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप मे शपथ ली। उनका कार्यकाल 11 जनवरी 1966 से लेकर 24 जनवरी 1966 तक था। उनका चुनाव क्षेत्र साबरकांठा ही था और वे तीसरी लोकसभा से ही संबंधित थे।

 

  • इन्दिरा गांधी ने भारत के तीसरे पीएम के रूप मे 24 जनवरी 1966 को शपथ ली और 24 मार्च  1977 तक उनका कार्यकाल रहा। वे भी इंडियन नेशनल काँग्रेस से थी। वे तीसरी, चौथी और पाँचवी लोकसभा से संबंधित थी। वे राय बरेली चुनावी क्षेत्र से लोकसभा मे एमपी थी।

 

  • मोरारजी देसाई ने 24 मार्च 1977 को भारत के चौथे प्रधानमंत्री के रूप मे शपथ ली और उनका कार्यकाल 28 जुलाई 1979 तक रहा। वे जनता पार्टी से थे। और सूरत उनका चुनावी क्षेत्र था जहां से वे लोकसभा के एमपी थे। वे छठी लोकसभा से संबंधित थे।

 

  • चरण सिंह भारत के पांचवे प्रधानमंत्री हुए। उन्होने 28 जुलाई 1979 को प्रधानमंत्री की शपथ ली और उनका कार्यकाल 14 जनवरी 1980 तक का था। वे भी जनता पार्टी से थे। वे छठी लोकसभा से संबंधित थे। उनका चुनावी क्षेत्र बाघपत था। जहां से वे लोकसभा के एमपी थे।

 

  • इसके बाद इन्दिरा गांधी एक बार फिर भारत की प्रधानमंत्री हुई। उनका कार्यकाल 14 जनवरी 1980 से लेकर 31 अक्टूबर 1984 तक रहा। उनका निर्वाचन क्षेत्र राय बरेली था जहां से वे लोकसभा की एमपी थी। वे इंडियन नेशनल काँग्रेस से थी और सातवी लोकसभा से संबंधित थी।

 

  • इन्दिरा गांधी के बाद उनके बेटे राजीव गांधी भारत के छठे प्रधानमंत्री हुए। वे अमेठी से लोकसभा के एमपी थे। उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 1984 से लेकर 2 दिसम्बर 1989 तक रहा। वे इंडियन नेशनल काँग्रेस पार्टी से थे। वे आठवी लोकसभा से संबंधित थे।

 

  • विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत के सातवे प्रधान मंत्री हुए। उनका कार्यकाल 2 दिसम्बर 1989 से लेकर 10 नवम्बर 1990 तक रहा। वे फतेहपुर चुनावी क्षेत्र से लोकसभा के एमपी थे। उनकी पार्टी जनता दल थी और वे नौवी विधानसभा से संबंधित थे।

 

  • इसके बाद चंद्र शेखर सिंह ने भारत के प्रधान मंत्री के रूप मे शपथ ली, ये भारत के आठवे। उनका कार्यकाल 10 नवम्बर 1990 से लेकर 21 जून 1991 तक रहा। वे समाजवादी जनता पार्टी से थे। उनका चुनावी क्षेत्र बलिया था। वे नौवी लोकसभा से संबंधित थे।

 

  • पी.वी. नरसिम्हा राव भारत के 9वे प्रधानमंत्री हुए। उनका कार्यकाल 21 जून 1991 से लेकर 16 मई 1996 तक का था। वे नांदयाल चुनावी क्षेत्र से  लोकसभा के एमपी थे। वे इंडियन नेशनल काँग्रेस पार्टी से थे और दसवी लोकसभा से संबंधित थे।

 

  • इसके बाद प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से हुए जिनका नाम था अटल बिहारी वाजपेयी, ये भारत के दसवे प्रधानमंत्री थे। उनका कार्यकाल 16 मई 1996 से लेकर 1 जून 1996 तक चला। उनका चुनावी क्षेत्र लखनऊ था, लखनऊ से लोकसभा के एमपी थे।  वे 11वी लोकसभा से संबंधित थे।

 

  • एच.डी देवगौड़ा भारत के 11वे प्रधानमंत्री बने।  उन्होने 1 जून 1996 को अपना कार्यभार सँभाला और 21 अप्रैल 1997 तक वे भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे जनता दल पार्टी से चुनाव लड़ते थे। वे 11वी लोकसभा से संबंधित थे.

 

  • इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री बने इन्द्र कुमार गुजराल, ये भारत के 12वे प्रधानमंत्री थे। उनका कार्यकाल 21 अप्रैल 1997 से लेकर 19 मार्च 1998 तक था. वे पटना (बिहार) से राज्य सभा के एमपी थे। वे भी जनता दल पार्टी से थे और 11वी लोकसभा से संबंधित थे.

 

  • अटल बिहारी वाजपायी एक बार दोबारा भारत के प्रधानमंत्री बने। वे भारतीय जनता पार्टी से थे और लखनऊ चुनावी क्षेत्र से लोकसभा के एमपी थे। उनका कार्यकाल 19 मार्च 1998 से लेकर 22 मई 2004 तक चला। वे 12वी और13वी लोकसभा से संबंधित थे।

 

  • इसके बाद मनमोहन सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप मे शपथ ली, ये भारत के 13 वे प्रधानमंत्री बने। ये असम से राज्य सभा के एमपी थे।  22 मई 2004 से लेकर  26 मई 2014 तक वे भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे इंडियन नेशनल काँग्रेस पार्टी से थे और 14वी और 15वी लोकसभा से संबंधित थे।

 

  • इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री हुए नरेंद्र मोदी, ये भारत के 14वे प्रधानमंत्री थे। वे 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री बने और उनका कार्यकाल अभी तक चल रहा है। वे वाराणसी चुनावी क्षेत्र से लोकसभा के एमपी है। वे भारतीय जनता पार्टी से है और 16 वी लोकसभा से संबंधित है।

नरेंद्र मोदी की पार्टी भारतीय जनता पार्टी 2019 के चुनावो मे भारी मतो से जीत गयी है , जिसका अर्थ है की वे दोबारा भारत के PM के रूप मे शपथ लेंगे और अगले पाँच साल भी भारत के PRIME MINISTER रहेंगे और 17वी लोकसभा बनायेँगे।

 

इन लेखो को पढ़कर भी अपना ज्ञान वर्धन करे

क्या आप जानते है क्या होता है अंतरिम बजट

आचार संहिता क्या होती है इसे कब लागू किया जाता है

कौन सा जीव है जो सूरज के खत्म होने तक जीवित रह सकते है रिसर्च

राकेश झुनझुनवाला का स्टॉक मार्केट मे 5000 रुपय से 19000 करोड़ का सफर

जानिए क्या है जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Leave a Reply