Stress and tension Relief Tips in Hindi

राहुल अपने exams के लिए पढ़ रहा है जो कल सुबह होने वाले है। उसने रात तीन बजे तक पढ़ाई की फिर जब उससे concentration नहीं हो पाता तो वह सोने की कोशिश करने लगा. क्योकि वो काफी tension मे था, इसलिए वो बिस्तर पर करवटे बदलता रहता है। उसके मन मे इस प्रकार के विचार आते है की क्या वो अच्छे marks ला पाएगा। सुबाह exam देने जाता है फिर question paper खोलता है तो उसका मन ज़ोर ज़ोर से धड़कता है और उसे लगता है की उसका दिमाग खाली हो चुका है।

इसी तरह राकेश का job interview है और वो interview room के बाहर काफी nervous feel कर रहा है और फिर इस nervousness की वजह से interview मे हढ़बढ़ा जाता है।

यह दो लोगो की कहानिया है। आप मे से भी कुछ लोगो ने इन दोनों की तरह कभी न कभी अनुभव किया होगा। ज़िंदगी के हर मोड पर चुनौतिया होती है। उन parents के बारे मे सौचिए जो शारीरीक या मानसिक रूप से चुनौतीग्रस्त बच्चो को पाल पौसकर बड़ा करते है। वो मजदूर जो दिनभर काम करने के बावजूद मात्र सौ दौसों रुपये कमा पाते है। अपने आस पास देखोगे तो आप पाओगे की ज़िंदगी एक बढ़ी चुनौती है। हम सभी इन चुनौतियों से अपने अपने तरीके से निपटते है। हममे से कुछ लोग ऐसा करने से सफल हो जाते है तो कुछ उन दबावो के कारण हार मान लेते है। पूरी तरह  से tension से मुक्त ज़िंदगी एक कल्पना मात्र है, फिर भी एक प्रभावशाली ज़िंदगी के लिए इसका कम होना जरूरी है। मनोविज्ञानिकों  के अनुसार  कई तरह  के रोग जैसे-चिन्ता,  हिस्टीरिया(hysteria), पैनिक, डिप्रेशन(depression), आदि के पीछे मुख्य कारण मानसिक तनाव यानि stress ही है।

तो चलिये हम आपको कुछ effective techniques के बारे मे बताते है जो आपके stress और tension को कुछ स्तर तक कम कर सकती है

Relaxation technique– ये वो skill है जिसके द्वारा आप तनाव और कई बीमारियो जैसे high blood pressure, heart disease के प्रभावों को कम कर सकते है। मन को शांत तथा body को relaxation मे लाने के लिए deep breathing यानि गहरी साँसे भरे। जब भी tension महसूस हो तो गहरी गहरी साँसे भरे। ये आपकी tension को कम करेगी।

Exercise – regular exercise के द्वारा heart disease, blood pressure, blood मे fat को कम कर सकते है। swimming(तैरना), टहलना, cycling, रस्सी कूदना, etc. stress को कम करने मे मदद करते है। हर इंसान को हफ्ते मे कम से कम चार दिन तीस मिनट तक इनमे से किसी न किसी exercise को जरूर करना चाहिए।

Time management – आप अपने time कैसे spend करते है वह आपकी लाइफ की quality को निंर्धारित करता है। time management करना सीखने से इंसान tension मुक्त रहता है। time management का प्रमुख नियम यह है की आप जिन कामो को importance देते है उन्हे सही समय पर निपटाए। काम को टालने की आदत से बचें। अपने पास उतना ही काम लें, जितना कि आप आसानी से कर सकते है।

मन में कुछ मत रखिए; अगर आपको कोई बात tension या stress दे रही हो, तो उसे अपने मन मे मत दबाये। महान मनोचिकित्सक Sigmund Freud के अनुसार तकलीफ़ों को मन मे दबाने से future मे कई तरह की खतरनाक मानसिक बीमारिया हो सकती है , अपनी tension अपने किसी निकट मित्र या माता, पिता, भाई , बहन पति या पत्नी  को जरूर बताये। इस चर्चा से ही आपका आधे से ज्यादा तनाव (stress) और tension दूर हो जाता है।

अपने गुस्से को control मे रखे; क्या आपको बात बात पर गुस्सा आता है? छोटी-छोटी बातों पर उलझ जाते है? Tension और stress का एक कारण ज्यादा गुस्सा आना भी है। छोटी-छोटी बातों पर अगर आपको गुस्सा आता है या फिर एक बार गुस्सा आ जाए तो फिर खुद को शांत करना आपके control में नहीं होता? अगर आप अपने गुस्से पर control नहीं कर पाते तो आप इन तरीको को आजमा सकते है।

  • बहुत ज्यादा गुस्सा आ जाए तो हमारे दिमाग को कुछ नहीं सूझता। अगर ऐसा हो तो सबसे पहले दिमाग को shutdown कर ले यानी सब कुछ सोचना बंद कर दें। गुस्से मे दूसरों की किसी भी बात पर ध्यान न दें आपका मन धीरे धीरे शांत हो जाएगा।
  • किसी भी बात पर गुस्सा करने से पहले ये सोचें कि मुद्दा क्या था, किसकी गलती थी। इससे यह फायदा होगा कि आपको पता चल जाएगा की गलती कही आपकी तो नहीं थी।
  • बदला लेने की प्रवृति छोड़ दें।

कुछ समय अकेले बिताएँ; stress और tension का प्रमुख कारण मन की अशांति है। आप कुछ time अकेले मे बताये। शांति से अकेले मे लेट भी सकते है, सैर भी कर सकते है, गाने भी सुन सकते है। लेकिन अगर tension और stress ज्यादा हो जाए तो अकेले मे ज्यादा रहना खतरनाक साबित हो सकता है।

भोजन; दूध, संतरे और मेवो मे potassium की मात्रा ज्यादा होता है जो हमारे दिमाग की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है और हमे tension और stress से मुक़ाबला करने की शक्ति देते है। आलू(potato), अनाज, चावल, फलियो मे विटामिन ‘बी’ होता है जो tension से मुक़ाबला करने मे मदद करते है। गुटका, चाय , तम्बाकू,  मदिरा, धूम्रपान मानसिक सेहत के लिए घातक होता है।

Hobbies; अपने पसंदीता कामो को करे। ज्यादा से ज्यादा अपनी favorite म्यूजिक सुने। इससे जीवन में रचनात्मकता आती है।

psychological benefits of music and song on your health

और अंत मे एक बात जरूर याद रखे; हमेशा आशावादी और सकरात्मक रहें। अपने लक्ष्यो मे पक्का इरादा रखें। यदि आप तनाव को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करेंगे, तो उसके आगे आप कभी हिम्मत नहीं हारेंगे और हमेशा सफलता के पायदान पर खडे होगे।

recomended articles

Tension का ग्लास – ये story आपकी life बदल सकती है

tips of management of examination anxiety in Hindi

its all about depression

यदि आप psychology, motivation, inspiration और stories से संबंधित कोई लेख  हमारे साथ शेयर करना चाहते है तो आपका स्वागत है. कृपया अपने लेख हमें [email protected] पर भेजें या contact us पर भेजें. हम आपका लेख आपके नाम और फोटो के साथ publish करेंगे. 


निवेदन ; अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपया इसे शेयर कीजिये और comments करके बताये की आपको यह आर्टिकल कैसा लगा. आपके comments हमारे लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे.  हमारे आने वाले articles को पाने के लिए नीचे फ्री मे subscribe करे।


NOTE: We try hard for accuracy and correctness. please tell us If you see something that doesn’t look corrrect or you have any objection. 

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

14 Comments

  1. janak 05/05/2016
  2. Ashish kalra 21/10/2016
    • Whatsknowledge 22/10/2016
      • Sunil 09/02/2017
  3. jyoti kumari 22/11/2016
  4. Nitesh 09/02/2017
  5. Mahesh Chandra 03/03/2017
  6. u s yadav 07/03/2017
  7. praveen 17/03/2017
  8. Suresh Bamaniya 22/06/2017
  9. Ritu 28/08/2017
  10. ankit 08/10/2017
  11. Akshay 14/01/2019
  12. Neha Tewatia 27/06/2021

Leave a Reply