inspirational story of tiger woods in hindi

 

Eldrick tont  “tiger” woods  अमेरिका के गोल्फ स्टार जिनका जन्म 30 दिसम्बर, 1975 को हुआ। अमेरिका के इस महान गोल्फर ने गोल्फ की लोकप्रियता को बहुत बढ़ाया। कई सालो तक ये विश्व के सबसे धनी खिलाड़ियो मे पहले स्थान पर बने रहे। गोल्फ के क्षेत्र मे इनकी कामयाबी ने इन्हे स्टार बना दिया और जो ख्याति,इज्जत इन्होने कमाई वो दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत का कार्य करती रहेगी। woods बचपन से ही गोल्फ के शौकीन थे और 1997 मे उन्होने रिकॉर्ड तोड़ performance करके 1997 masters जीतकर पहली बड़ी कामयाबी पायी। वे पहले अफ्रीकन अमेरीकन बने जिन्होने ये खिताब जीता और जून 1997 मे विश्व रैंकिंग मे पहले नंबर पर पहुच गए। अगले कई सालो तक वह पहले स्थान पर ही बने रहे और कई खिताब अपने नाम किए।

Woods के पिता earl गोल्फ सिखाने वाले (golf instructor) थे और इस खेल (sports) के प्रति उनका बहुत लगाव था। tiger एक विशेषज्ञ गोल्फर के घर पैदा हुए जो मानते थे की वो गोल्फ के आदि (golf addict) है। उन्हे गोल्फ सिखाने के बहुत शौक था और और अपने बेटे को जल्दी से जल्दी गोल्फ सिखाने के लिए बहुत उत्सुक थे। earl ने tiger को पहली metal club और एक putter सात महीने की उम्र मे ही दे दिया था। दो साल की उम्र से पहले ही उन्होने गोल्फ कोर्स मे खेलना और अभ्यास करना शुरू कर दिया था। शुरुआत मे वे अपने पिता को अभ्यास करते देख उनकी नकल उतारते, छ: वर्ष की उम्र मे उन्होने under 10 प्रतियोगिता जीती, 1988 से 1991 तक वह जूनियर वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप जीतते रहे। tiger अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देते है जो उनके role model थे। tiger के पिता उनकी प्रसिद्धि प्राप्त करने तक की यात्रा मे पथ परदर्शक बने रहे। बचपन से ही ऐसा माहौल मिलने से woods का गोल्फ के प्रति लगाव बहुत बढ़ गया। इस खेल के प्रति उनके प्यार और उत्साह ने इस खेल मे उनकी कामयाबी मे बहुत अहम भूमिका निभाई। tiger और उनके पिता उनकी असाधारण कामयाबी के लिए एक ही वजह को अहम मानते है वह है — कड़ी मेहनत (hard work)।

tiger woods

Tiger woods ने इस खेल से बहुत पैसा कमाया और पिछले दस सालो मे सबसे अधिक पैसा कमाने वालों मे से वो पहले नंबर पर है। उन्होने बहुत से रिकॉर्ड तोड़े। जाहिर है जब उन्होने इस खेल को खेलना शुरू किया था तो उनकी नजर पैसो पर नहीं थी बल्कि इस खेल के प्रति उनके प्यार ने ही उन्हे इस खेल को अपना profession बनाने के लिए प्रेरित किया। और जब आप अपने कार्य से प्रेम करने लग जाते है तो फिर उस कार्य मे इतना डूब जाते है की खाने पीने की भी होश नहीं होती। उसमे मेहनत करने से आप बोर भी नहीं होते। फिर उस कार्य मे कड़ी मेहनत का भी आप आनंद लेते है। और कड़ी मेहनत का मतलब है कामयाबी। tiger woods के साथ भी ऐसा हुआ।  tiger woods की सफलता को अगर जन्मजात हुनर (innate talent) से जोड़ दिया जाए तो ये उनके द्वारा किये गए कड़े अभ्यास और मेहनत के साथ इंसाफ नहीं होगा। उनकी कामयाबी के पीछे कई वर्षो से उनके द्वारा किये जा रहे निरंतर अभ्यास और इस खेल मे और बेहतर बनने की उनकी चाहत ने उन्हे समृद्धि और ख्याति दिलाई.

tiger woods की सफलता अन्य लोगो के ले भी प्रेरणा है। जो लोग अपने काम से प्यार करते है और उसे अपना profession बनाते है वे एक दिन जरूर ख्याति और समृद्धि प्राप्त करते है।

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

One Response

  1. Navneet Singh 14/07/2021

Leave a Reply