वैलेंटाइन डे से जुडी कहानियाँ – valentine day stories in hindi

14 फरवरी का दिन प्यार के दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिन को  वैलेंटाइन डे कहा जाता है, जो की संत वैलेंटाइन को सम्मान देने के लिए रखा गया है. हर साल की 14 फरवरी को यूनाइटेड स्टेट्स और कई दूसरे देशो में इस दिन को मनाया जाता है, इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को फ्लावर्स, कैंडी और गिफ्ट्स देते है. इस दिन को मनाने से संबंधित कई कथाये प्रचलित है. इस लेख में हम आपको बतायेंगे की कौन सी वो कथाये है जो 14 फरवरी के दिन शहीद हुए वैलेंटाइन से संबंधित है.

 

संत वैलेंटाइन कब शहीद हुए

269 ईसवी की 14 फरवरी को संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया गया था,

 

संत वैलेंटाइन को कहा दफनाया गया था. where was valentine buried

वैलेंटाइन  को Via Flaminia में दफनाया गया था.

 

why do we celebrate valentine’s day in hindi – हम वैलेंटाइन डे क्यों मनाते है

history of Valentine’s Day in hindi – वैलेंटाइन डे का इतिहास

 

वेलेंटाइन डे से जुडी कहानिया

कौन थे संत वैलेंटाइन

वैलेंटाइन रोम के पादरी थे.

वेलेंटाइन डे संत वेलेंटाइन की याद में मनाया जाता है, ऐसा माना जाता है की तीसरी सदी के रोम में  क्लाडियस (Claudius II ) नामक राजा का शासन था, उसने पूरे राज्य में ये आदेश जारी कर दिया की उसका कोई भी अधिकारी या सैनिक विवाह नहीं करेगा, उसने युवा पुरुषो के विवाह को गैर कानूनी घोषित कर दिया क्योकि  उसका मानना था की अविवाहित पुरुष ज्यादा बेहतर सैनिक साबित हो सकता है, शादी करने से पुरुषो की बुद्धि और शक्ति  कम हो जाती है, लेकिन वेलेंटाइन ने इस हुक्म को अन्याय पूर्ण बताया और इसका विरोध किया. उन्होंने कई अधिकारियो सैनिको और युवा प्रेमियों की शादी करवाना जारी रखा, वे लोगो को शादी करने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे. जब राजा क्लाडियस को यह बात पता चली तो वे क्रोधित हो गए और  वेलेंटाइन को 269 ईसवी की 14 फरवरी को फांसी पर चढ़वा दिया. उन्हें Via Flaminia में दफनाया गया. उन्ही के सम्मान में ये दिन प्यार के नाम कर दिया गया.

कैसे करे रिलेशनशिप को ओर भी मजबूत

valentine day से जुडी दूसरी कहानी

वेलेंटाइन डे से जुडी एक दूसरी कथा के अनुसार वैलेंटाइन कैदी हुआ करते थे जो की जेलर की बेटी जो की अंधी (blind) थी, के साथ प्यार में पढ़ गए,  सबसे पहला वैलेंटाइन ग्रीटिंग उन्होंने जेलर की बेटी को स्वयं ही भेजा था, जब वो वैलेंटाइन से मिलने जेल में आई थी. ऐसा माना जाता है की मरने से पहले वैलेंटाइन ने उसे पत्र लिखा जिसमे उन्होंने “from your valentine” नाम से हस्ताक्षर भी किया, इसे आज भी प्रयोग किया जाता है. ऐसा भी माना जाता है की जब उन्हें मृत्यु दे दी गयी थी उसके बाद उन्होंने एक चमत्कार किया जिसमे उन्होंने जेलर की अंधी बेटी की आँख की रोशनी वापिस ला दी.

क्यों और कब मनाये जाते है valentine week के प्यार भरे दिन

valentine day से जुडी तीसरी कहानी

ऐसा भी माना जाता है की valentine को इसलिए मार दिया गया क्योकि उन्होंने ईसाईयों की कठोर रोमन जेलो से भगाने में मदद की थी. इन जेलो में उनके साथ अत्याचार किया जाता था और मारा जाता था.

mother’s day ! मदर्स डे स्पेशल story

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब और क्यों मनाया जाता है international women’s day essay in hindi

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

15 Comments

  1. kumar 10/02/2017
  2. Exam Affairs Dot In 11/02/2017
  3. Raushan Raj 04/11/2017
  4. Neeraj Parmar 29/01/2018
  5. ragni 29/01/2018
  6. Ragini 02/02/2018
  7. Durgesh Pandey 13/02/2018
  8. Sujit Anand 04/08/2018
  9. suresh kumar 10/02/2019
  10. Nargis Praveen 10/02/2019
  11. kushwaha madhuranjan 06/11/2019
  12. Vicky Sharma 01/04/2020
  13. Subhash 05/11/2020

Leave a Reply