एक अजीब गरीब दिमागी बीमारी – Bulimia nervosa

Bulimia nervosa एक तरह का Eating disorder है जिसमे कोई व्यक्ति पहले तो बहुत ज्यादा खाना खा लेता है और बाद मे यह सोचकर की कही उसका weight ने बढ़ जाए उस खाने को बाहर उगल देता है। साथ ही वजन बढ़ने से बचने के लिए वो व्यक्ति कई तरह के तरीके अपनाता है। उदहारण के लिए- अगर कोई इंसान bulimia nervosa से पीड़ित है तो  खाना खाने के बाद या तो जबरन उल्टी कर सकता है या बहुत ज्यादा exercise करता है। इस बीमारी से जूझ रहे कई लोग अपनी ज्यादा खाने की मजबूरी को शान्त करने के लिए frizz में रखा सामान निकालकर या बाजार से तली हुई चीजे या ज्यादा calorie वाला खाना खरीदकर दूसरों से छिपकर खाते हैं। बाद में खुद को मोटा हुआ और पेट फूला हुआ महसूस करते हैं- और खुद को दोषी और दुखी महसूस(feel) करते हैं। फिर इससे किसी तरह छुटकारा पाने के लिए medicine का इस्तेमाल करते है या जबर्दस्ती उल्टियों करके  अपने आप को बीमार कर लेते हैं। 

। यह बीमारी पुरुषो की तुलना महिलाओ मे कई गुना ज्यादा होती है। Bulimia Nervosa की शुरूआत मध्य किशोरावस्था में होती है। लोग इसके लिए 20-25 साल से पहले किसी तरह की मदद नहीं लेते हैं क्योंकि तब तक वे इसे छुपाने में सक्षम होते हैं

Symptoms of bulimia nervosa

1 bulimia nervosa से पीड़ित इंसान हर बार ज्यादा खाने के बाद wash room जाता है ताकि वह जबर्दस्ती उल्टी कर सके।

2 बार बार की गई उल्टी के कारण ऐसे लोगो को dehydration की समस्या का सामना करना पड़ता है।

3 ऐसे लोग बहुत ज्यादा exercise करते है।

4 उल्टी के दौरान बार बार acid के संपर्क मे आने की वजह से दातों का टूटना चालू हो जाता है।

5 प्रभावित इंसान अपनी शारीरिक बनावट तथा वजन के प्रति अति सावधान भी हो सकता है।

6 इस बीमारी से जूझ रहे  इंसान ज्यादा थकान महसूस करते हैं।

7 प्रभावित व्यक्ति अपने आपको अपराधी महसूस करते हैं।

8 पेट सिकुड़ जाने की वजह से खाना खाने में परेशानी हो सकती है ।

9 हड्डियों नाजुक हो जाती है जिससे छोटी सी चोट से भी हड्डियों के टूटने का खतरा बन जाता है।

10 सूजा हुआ चेहरा, असामान्य दिल की धड़कन महसूस करना, गुर्दों को क्षति पहुंचना, पेट में लगातार दर्द रहना

 

Treatment of bulimia nervosa

इस बीमारी से पीड़ित सभी लोगो को इलाज की जरूरत होती है। अगर दिक्कत बढ़ गई है तो बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए psychiatrist या psychologist के पास लेकर जाना बहुत जरूरी है।

ये Eating disorder का दूसरा type है। eating disorder के पहले type के बारे मे जाने।

एक नजरंदाज दिमागी बीमारी – Eating Disorder in Hindi

अगर आपको यह article useful लगा हो तो इसे जरूर share कीजिये। और अपनी विचार comments के माध्यम से जरूर बताए।

similar articles

Feel proud to be mad – Yes I Like It

कैसे करे किसी depressed इंसान की मदद

Stress and tension Relief Tips in Hindi

MANAGEMENT OF EXAMINATION STRESS – परीक्षा के समय कैसे करे दिमाग को तैयार

OMG! SELFIE लेना mental disorder है

लड़ाई झगड़े का मनोविज्ञान – क्यो लड़ते है लोग बिना बात पर

 

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

One Response

  1. Anil patil tolnur 07/09/2016

Leave a Reply