Tips To Improve Concentration & Memory For Students

दोस्तो  बहुत से students को हमेशा ये शिकायत रहती है की वो जब  भी पढ़ाई करने बैठते है तो उनका मन एक जगह से  दूसरी जगह भटकता रहता है | भटके भी क्यो न आज हम पूरी तरह से technology से घिरे हुए है | जैसे ही पढ़ने बैठो तभी notification आ जाती है और हमारा मन भी उसको देखने मे लग जाता है | इस तरह concentration की बैंड बज जाती है |  अगर जो सब्जेक्ट हम पड़ रहे है उससे खास नफरत है तो फिर कहना ही क्या | पढ़ने का मतलब सिर्फ बूक मे लिखी लाइनो को पड़ना नहीं है इसके साथ – साथ विचारों को समझना और उसमे शामिल ज्ञान को प्राप्त करना भी जरूरी है जो बिना एकाग्रता के नहीं हो सकता |

इस आर्टिक्ल मे मै आपंको 9 टिप्स देने वाला हूँ और 1 बोनस टिप्स के साथ जिसको अपनाने के बाद बड़ी से बड़ी ताकत भी आपका ध्यान नहीं भटका सकती |  

Tips To Improve Concentration For Students – पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के तरीके

1.  पढ़ने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करें 

पढ़ाई करने के लिए एक उपयुक्त और  शांत जगह का चुनाव करना बहुत ज़रूरी है | एक अध्ययन के मुताबिक पढ़ाई करने के लिए उपयुक्त वातावरण का निर्माण आपकी एकाग्रता को बनाये रखता है और आपके सीखने की क्षमता को कई गुना बड़ा देता है | हर किसी के लिए ये जगह अलग हो सकती है जैसे किसी को अपनी छत पर पढ़ने मे मजा आता है तो किसी और को खाली कमरे या पुस्तकालय (Library) मे पढ़ना आरामदायक लगता है |

2. ध्यान भटकाने वाली चीजों से बचें

फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप , इंस्टाग्राम इन सभी के कारण हम पढ़ाई मे कम और इन सब चीजों मे ज्यादा उलझे रहते है | मै भी समझता हूँ की हम आज कल पढ़ने के लिये online material का  उपयोग करते है इसलिए फोन को switch off  नहीं कर सकते मगर काम हो जाने के बाद इंटरनेट को बंद करके वापस अपना ध्यान पढ़ाई मे तो लगा सकते है | इसके साथ – साथ आप notification को बंद कर सकते है।  जब आपको notification दिखेगी नहीं तो आपका ध्यान भटकेगा नहीं |

3. ध्यान लगाये

हमारा मन बड़ा चंचल होता है | आप कुछ भी कर लो वो खुद भटकने लगता है इसलिए आप जब भी पढ़ने बैठे तो उससे पहले केवल 5 मिनट के लिए ध्यान लगाये | अगर आप ऐसा करते है तो आप देखोगे की आपका मन कभी पढ़ाई से भटका नहीं करेगा और आप hard work की जगह smart work कर पाओगे |

4. टुकड़ो मे पढ़ाई करे

दोस्तो एक अध्ययन के मुताबिक टुकड़ो मे पढ़ाई करना ध्यान बनाए रखने का सबसे बेहतरीन तरीका है | इससे आप पढ़ाई से ऊबते भी नहीं है और पढ़ा हुआ ज्यादा लंबे समये तक याद भी रहता है | इसलिए  एक बार मे 1 घंटे तक पढ़ने के बाद 15 मिनट का छोटा सा ब्रेक जरूर ले |

5. music के साथ पढ़ना

इसमे कोई शक नहीं है कि संगीत लोगों को शांत करने और बेहतर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। इंटरनेट पर आपको पढ़ाई मे मदद करने वाले बहुत सारे music मिल जाएंगे और इसकी मदद से आप अपना ध्यान पढ़ाई मे केंद्रित कर सकते है |

6. पानी को साथ मे लेकर बैठे

क्या यह बात सुनकर आपको अजीब लग रहा है मगर यकीन मानिए यह ध्यान केंद्रित का एक बहुत ही शानदार तरीका है | हमारा ध्यान भटकने का एक कारण हमारे शरीर मे energy का low हो जाना भी है | ऐसा पानी की कमी के कारण भी होता है | इसलिए पढ़ाई करते समये हर 15 से 20 मे धुट भर पानी जरूर पिये |

7. पढ़ाई को मनोरंजक बनाये

दोस्तो बहुत कम लोग ही इस बात पर ध्यान देते है | मगर आप खुद ही सोचिये अगर आपको रोज बेस्वाद खाना खाने के लिए दिया जाये और कोई आपको उसे खाने के लिए motivate करता रहे तो क्या आप उसी तरह का खाना लगातार खा पाओगे | हमारी पढ़ाई भी उसी तरह है | आप जो किताबे पढ़ते है वो words मे होने के कारण मजा ही नहीं आता इसलिए हमारा दिमाग भी पढ़ाई पर केन्द्रित नहीं रहता | इसलिए अपने notes मे mind map, chart flow, sketch notes को शामिल करे | इस तरह जब आपको पढ़ाई मे मजा आना शुरू हो जायेगा तो एकाग्रता कभी भी नहीं भटकेगी।

8.  distractions को एक अलग पेज पर लिखे

क्या आपने कभी ध्यान दिया है जब भी आप पढ़ने बैठते है तो उसके साथ आपके दिमाग मे बहुत सारे ideas आने लगते है की मई  दूसरा subject इस तरह पढ़ूँगा या मुझे पढ़ाई के बाद ये काम करना है।  ये सभी distractions है जो आपका ध्यान भटकाती है उनसे बचने का सबसे अच्छा तरीका है की आप कोई एक खाली पेज ले और जब भी आपके दिमाग मे कोई दूसरे काम का विचार आये तो उसे उस page पर लिख दे | इस तरह आप अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद उन कामो को भी कर सकते है और अपने ध्यान को भी नियंत्रित कर सकते है |

9. व्यायाम ( exercise)

दोस्तो कई बार हम अपने जीवन मे exercise के महत्व को भूल ही जाते है और उसका नतीजा हमे इन सारी तकलीफ़ों के रूप मे भुगतना पड़ता है | आप खुद ही सोच कर देखिये जब हमारा शरीर ही active नहीं होगा तो हम पढ़ाई पर ध्यान कैसे लगा पाएगे | थोड़ी देर पढ़ने के बाद ही हमारा मन फोन चलाने का करेगा या आराम करने का करेगा | इसलिए रोज थोड़ी देर के लिए व्यायाम  जरूर करे |इससे आपकी एकाग्रता की क्षमता बढ़ेगी।

एक बोनस टिप्स

दोस्तो अगर आप अपनी concentration power को बढ़ाने चाहते है तो आपको रोज 10 से 15 मिनट के लिये अपने दिमाग को train करना चाहिए |  डरिये मत ये कोई मुश्किल काम नहीं है | आपको बस इतना करना इतना है की आपको जो भी काम करना पसंद है बस उसमे 10 से 15 मिनट के लिये ध्यान लगाना है जैसे आपको गाने सुनना पसंद है तो आप उसे सुनिये और तब किसी और चीज की कल्पना मत कीजिये | इस तरह जब आप रोज अपने दिमाग को train करेंगे तो जब भी वो भटकेगा आप उसे आसानी से नियंत्रित कर पाएंगे |

तो दोस्तो उम्मीद करते है एकाग्रता बढ़ाने के यह टिप्स आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे, आपको ये आर्टिक्ल कैसा लगा हमे comment करके जरूर बताये | ऐसे ही और आर्टिक्ल पाने के लिये हमे subscribe जरूर करे और Facebook पर हमारा पेज लाइक करें।

यह भी पढे

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Leave a Reply